Amethi UP : अमेठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पं. रामदुलारे द्विवेदी की मूर्ति का अनावरण कल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद अमेठी में ताम्र पत्र विभूषित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पं. रामदुलारे द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सूर्यकुमारी द्विवेदी की स्मृति में स्थापित प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आज आयोजित किया जा रहा है। सोमवार 05 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम जनपद अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान के कर-कमलों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। आयोजक सुभाष चंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह समारोह स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया…

Read More

Amethi UP : वीर ओंकार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने शीतलहर में हजारों जरूरतमंदों को बांटे कंबल, समाजसेवा का दिया संदेश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र पीपरपुर/अमेठी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच वीर ओंकार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से एक व्यापक समाजसेवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के हजारों वृद्ध, निर्धन, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों के साथ-साथ सामाजिक, प्रशासनिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम विश्व युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीद वीर ओंकार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं…

Read More

Amethi UP : छोटे भाई की पुण्य स्मृति में बड़े भाई द्वारा किया गया कंबल वितरण कार्यक्रम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र क्षेत्र के सैकड़ो गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए दिए गए कंबल। संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ठेंगहा के पूरे हरिवंश निवासी समाजसेवी अनिल कुमार पाण्डेय (मुन्ना) के द्वारा अपने छोटे भाई स्वर्गीय राहुल पाण्डेय की पुण्य स्मृति में ठेंगहा बगिया में प्राथमिक विद्यालय के समीप सैकड़ों गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों को गर्म कंबल वितरित किया गया। साथ ही पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक एक साल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार…

Read More

Amethi UP : अखिलेश सिंह का हुआ स्थानांतरण, संजय सिंह बने थाना संग्रामपुर के नए थानाध्यक्ष

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। वर्ष 2026 के पहले दिन गुरुवार को जनपद स्तर पर गठित पुलिस बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय पर जिले के थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे प्रभारी रिट सेल बनाया गया। वहीं रामगंज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह को थाना संग्रामपुर के प्रभारी की कमान सौंपी गई। इस थाने में विगत दो – चार वर्षों से देखा जा रहा है कि दो – तीन थाना प्रभारियों के अलावा किसी को यहां के बाद थाना प्रभारी नही बनाया गया। फिलहाल…

Read More

Amethi UP : सड़क हादसे में घायलों के लिए देवदूत बने सीएमओ, खुद उठाकर पहुंचाया अस्पताल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जायस/अमेठी। अमेठी जिले में मानवता और संवेदनशीलता की एक प्रेरक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए भीड़ के बीच स्वयं मुख्य चिकित्साधिकारी रुक गए। निरीक्षण पर निकले अमेठी के सीएमओ अंशुमान सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए न केवल अपना वाहन रुकवाया, बल्कि घायलों को स्वयं उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना जायस थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे मुर्गिया गांव के पास की है, जहां तेज रफ्तार ओमनी वैन ने बाइक सवार तीन लोगों…

Read More

Amethi UP : रामगंज चौकी के तेजतर्रार उप निरीक्षक संजय सिंह को मिली संग्रामपुर थाने की कमान।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने संग्रामपुर थाने में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। संग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह को हटाकर उन्हें रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जनपद की रामगंज चौकी में तैनात तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर संजय सिंह को अब संग्रामपुर थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले को थाना स्तर पर कार्यप्रणाली सुधारने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की…

Read More

Amethi UP : कांग्रेस नेता के कॉलेज में चल रही नकली कीटनाशक फैक्ट्री का भंडाफोड़

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अपना दल (एस) के नेता से जुड़ी कंपनी से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद। अमेठी। जनपद अमेठी में नकली कीटनाशकों के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता देवमणि तिवारी (जो कि एम एल सी प्रत्याशी भी है) से जुड़े प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में संचालित एक कथित नकली कीटनाशक फैक्ट्री पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित व संदिग्ध सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई बायर कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर की…

Read More

Amethi UP : सांसद किशोरी लाल शर्मा के पोस्टर पर पान खाकर थूकने का वीडियो वायरल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवेन्द्र विक्रम सिंह ने साफ किया पोस्टर,थाने में दी तहरीर अमेठी। आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को जनपद अमेठी के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कांग्रेस यूथ के वर्तमान प्रदेश सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने थाना संग्रामपुर में एक लिखित तहरीर दी की कांग्रेस पार्टी के नेता वर्तमान सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा की छायाचित्र पर अज्ञात दुष्ट प्रवृति के व्यक्ति द्वारा लगी ऊंची होल्डिंग पर पान की पीच सबसे गंदा करके अपमानित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया…

Read More

Amethi UP : गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने मे ही सच्चा आनंद मिलता है – संदीप पाण्डेय

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंद्र मोहन मानव सेवा संस्थान द्वारा 29 गांवों के हजारों जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, बना जनसेवा का मिशाल अमेठी। कड़ाके की ठंड के बीच चंद्र मोहन मानव सेवा संस्थान ने एक बार फिर मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। जनपद अमेठी एवं तहसील क्षेत्र के बाईपास अंतू रोड स्थित बाईपास पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष संदीप पांडेय (डब्बू) के नेतृत्व में 29 गांवों के हजारों गरीब, निर्धन एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया। यह सेवा कार्यक्रम कोई…

Read More

Amethi UP : ग्रामीणों ने की शराब के ठेके को आबादी से दूर हटवाने की मांग, महिलाओं ने भी उठाई मांग 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद के विकास खण्ड भेटुआ क्षेत्र के हारीपुर गांव में शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश, महिलाओं ने उठाई आबादी से दूर हटाने की मांग हारीपुर गांव के निवासियों ने आबादी क्षेत्र में संचालित शराब के ठेके को हटाने की जोरदार मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब का ठेका गांव के बीच होने से लगातार असुविधा और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। इसके विरोध में गांव की महिलाओं ने बताया कि इस ठेके को तत्काल हटाया जाय। महिलाओं ने…

Read More