धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जनपद अमेठी में ताम्र पत्र विभूषित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पं. रामदुलारे द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सूर्यकुमारी द्विवेदी की स्मृति में स्थापित प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आज आयोजित किया जा रहा है।
सोमवार 05 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम जनपद अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान के कर-कमलों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
आयोजक सुभाष चंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह समारोह स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों, जनपद के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
गायत्री परिवार अमेठी द्वारा सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करें और आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ।

