धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बैठक में क्षेत्र के सभी प्रधान, समाजिक और सम्मानित लोग हुए शामिल।
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर परिसर में नवागत थानाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संग्रामपुर क्षेत्र के प्रधान, सामाजिक और सम्मानित लोगों के साथ कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विचार -विमर्श किया गया।
नवागत थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एक- दूसरे का परिचय स्थापित करना है। नवागत थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास रहेगा। इसके लिए जनता और पुलिस का तालमेल अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को दिए गये मोबाइल नम्बर पर सीधे समस्या के बारे में अवगत कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्तमान व पूर्व प्रधानों से पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव को लेकर कोई समस्या उत्पन्न न हो यदि कोई असामाजिक तत्व दिखाई दे रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाय जिससे कि असामाजिक तत्वों से आसानी से निपटा जा सके।
इसके अतिरिक्त पुलिस गश्त व सर्द में घने कोहरे के बीच चोरों से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
इस बैठक में गोरखापुर, कसारा, जरौटा, सहजीपुर, इंटौरी, टीकरमाफी,भैरोपुर, धौरहरा,सोनारीकनू,पुन्नपुर, चण्डेरिया, नेवादा कनू, सरैया कनू, बड़गांव आदि ग्राम पंचायतों के प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि और क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही साथ कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज व अन्य समाजिक और सम्मानित लोग इस बैठक में शामिल हुए।

