Amethi UP: बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी-अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर पीपरपुर रेलवे स्टेशन मार्ग के पास सोमवार को बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। भीषण दुर्घटना की सूचना पर पीपरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल पीपरपुर पुलिस ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर भिजवाया। टक्कर के बाद मार्ग बाधित हो गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा एंबुलेंस और…

Read More

Amethi UP: हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द की मिसाल बने रेहान खान, नवरात्रि के हर दिन दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हो रहे हैं रेहान खान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आई लव मोहम्मद के जुलूस निकालकर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिशें हो रही हैं, वहीं अमेठी के पुराने रायपुर फुलवारी निवासी मुस्लिम समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेहान खान ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। रेहान खान शारदीय नवरात्रि के प्रत्येक दिन क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर संध्या आरती में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान वह आयोजकों और पुजारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करते हैं। पूजा…

Read More

Amethi UP: माता जी के पंडालों में हवन पूजन के बाद कन्या भोज का किया गया आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा, कसारा और कुटीवा चौराहे पर लगी माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की नवमी तिथि को हवन पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारह कन्याओं का पैर धुला गया उसके बाद उनको चन्दन लगाकर उनको पूड़ी सब्जी हलुआ और फल खिलाया गया। उसके बाद कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मां जगत जननी का कल विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर नव दुर्गा पूजा…

Read More

Amethi UP: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न गायत्री परिवार के सदस्यों ने किया 7 यूनिट रक्तदान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अवसर पर गायत्री परिवार अमेठी के सात सदस्यों ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में महेंद्र प्रताप मिश्रा, अभिषेक वैश्य, विशाल कुमार, वरुण सिंह, सुधीर अग्रहरि, पंकज यादव और राजकरण शामिल रहे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के डॉ. प्रवीण सिंह दीपक, संगम तिवारी ने रक्तदाताओं को गायत्री परिवार की ओर से मंत्र दुपट्टा, तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० बद्री पाल अग्रवाल एवं पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डायरी देकर सम्मानित…

Read More

Amethi UP: लखनऊ जिला जेल में समाजवादी नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला, अमेठी सपा जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता ने जताया गहरा दुख

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। लखनऊ जिला जेल में मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन पर आलमारी की रॉड और चाकू से वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कर दस से अधिक टांके लगाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रजापति और हमलावर बंदी के बीच कहासुनी बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।…

Read More

Amethi UP: कालिकन धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पूजा अर्चना कर किया महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम

माता जी की आरती में शामिल होने के लिए आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया महा प्रसाद।  जिला संवाददाता – रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर संग्रामपुर मे स्थित मां जगत जननी अमृत कुंड वासिनी माता कालिकन धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) के द्वारा रात 8.00 बजे महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फल एवं फलाहार वितरण किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने माता कालिकन धाम पहुंच कर माता…

Read More

Amethi UP: जूनियर बालक वर्ग हॉकी के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जूनियर बालक/बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के उपलक्ष्य पर आज जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हैण्डबाल संघ अयोध्या के मण्डल सचिव प्रांजल तिवारी व विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवं उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद तथा मो0 मोसर्रफ खॉ द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि हॉकी बालक वर्ग की प्रतियोगिता दो टीमों के मध्य खेली…

Read More

Amethi UP: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे रखे ईंट के चट्टे से टकराया, दो घायल

करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद खलासी को निकाला जा सका बाहर।  धारा लक्ष्य समाचार पत्र जायस/अमेठी। जिले के जायस थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित वहाबगंज में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। पंजाब नेशनल बैंक के समीप करीब ढाई बजे अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे खलासी का पैर सीट और बॉडी के बीच फंस गया। ड्राइवर बाल-बाल…

Read More

Amethi UP: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने किया अस्पताल भ्रमण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय पन्हौना एवं केजीबीवी की छात्राओं ने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के तहत छात्राओं को अस्पताल में पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और विभिन्न प्रकार की जांचें कराने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें अस्पताल की सुविधाओं और सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। भ्रमण…

Read More

Amethi UP: डीएम व सीडीओ के मार्गदर्शन में भौवसिंहपुर ग्राम पंचायत का समग्र विकास

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी, 30 सितम्बर 2025: भौवसिंहपुर ग्राम पंचायत, जो आकार में छोटी होने के बावजूद अपने सक्रिय प्रयासों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही है, ने समग्र विकास के क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पंचायत ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर ग्रामीण समाज को लाभान्वित किया है। जनसेवा केंद्र (CSC): ग्राम पंचायत भवन में संचालित जनसेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति और निवास प्रमाण…

Read More