New delhi news: विदेश मंत्रालय के ई-सनद पोर्टल पर प्रोसेस हुए 10 लाख डॉक्यूमेंट्स

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने साल 2017 में ई-सनद पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य कॉन्टैक्टलेस, फेसलेस, आसान, किफायती और कुशल ऑनलाइन अटेस्टेशन और एपोस्टिल सर्विस देना है। पोर्टल को लेकर अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और 30 नंवबर 2025 तक पोर्टल पर कुल 10,17,420 डॉक्यूमेंट्स प्रोसेस किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय से इस पोर्टल से जुड़े डॉक्यूमेंट के रियल-टाइम वेरिफिकेशन के संबंध में जानकारी मांगी…

Read More

New delhi news: विदेश राज्यमंत्री का केन्या दौरा, पर्यावरण, सांस्कृतिक कूटनीति पर जोर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नैरोबी। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह केन्या के दौरे पर हैं, जहां वे उच्च-स्तरीय राजनयिक बैठकों, पर्यावरणीय सहयोग वार्ता और महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। यह अफ्रीकी और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ भारत की साझेदारी की बहुआयामी प्रकृति को दर्शाता है। सिंह 9 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) के सातवें सत्र में भाग लेने के लिए केन्या रवाना हुए थे। राज्यमंत्री सिंह ने रूसी संघ के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण उप मंत्री दिमित्री टेटेनकिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने एक्स पर साझा की…

Read More

New delhi news: यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर में शामिल दीपावली, पीएम मोदी और विदेश मंत्री ने दी बधाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। यूनेस्को ने भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर लिया है। यूनेस्को द्वारा दिल्ली में हुई अपनी अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में इस पावन पर्व को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया, जो देश के लिए गर्व का क्षण है। यूनेस्को का यह कदम भारतीय परंपराओं को संरक्षित करने और विश्वभर में उनके महत्व को बढ़ाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस पर खुशी व्यक्त की…

Read More

New delhi news: भारतीय उच्चायोग और विदेश मंत्रालय की कोशिशों से बांग्लादेश से 47 मछुआरे रिहा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। बांग्लादेश ने हाल ही में गलती से इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन पार करने वाले 47 भारतीय मछुआरों को अब रिहा कर दिया है। बांग्लादेशी नेवी द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद भारत के विदेश मंत्रालय और बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से इस मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया था। मंत्रालय एवं उच्चायोग के अधिकारियों ने संबंधित बांग्लादेशी अधिकारियों के समक्ष गंभीरता से इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद गिरफ्तार मछुआरों की घर वापसी सुनिश्चित हो पाई। इसके साथ ही भारत ने…

Read More

New delhi news: आतंकवाद के खिलाफ क्वाड के संकल्प से बढ़ेगी ‘आतंकिस्तान’ की मुश्किलें

धारा लक्ष्य समाचार पत्र   नई दिल्ली। भारत के साथ ही अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का आतंकवाद के खिलाफ संकल्प हमारे पड़ोसी ‘आतंकिस्तान’ के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। हाल ही में क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) की आतंकवाद विरोधी कार्य समूह की बैठक हुई, जिसमें नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के दोषियों को सजा दिलाने की पुरजोर मांग की गई। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से सहयोग करने का आग्रह भी किया गया। चारों देशों ने मिलकर आतंकवाद…

Read More

New delhi news: जयशंकर का लाल किले से संदेश- अमूर्त विरासत है मानवता की साझा पूंजी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमूर्त विरासत को मानवता की साझा पूंजी बताते हुए कहा है कि परंपराएं, भाषाएं, संगीत, शिल्पकला और अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के अन्य स्वरूप मानव संस्कृति की सबसे लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति है, जो सभी की साझा संपत्ति है तथा सभी के द्वारा संरक्षित की जाती है। डॉ. जयशंकर ने 7 दिसंबर को लाल किले में आयोजित अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर यूनेस्को की महत्वपूर्ण बैठक के उद्घाटन समारोह में यूनेस्को की भूमिका को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया और…

Read More

New delhi news: भारत ने फिलिस्तीन को भेजी 135 मीट्रिक टन मदद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 5 दिसंबर, नई दिल्ली। भारत ने गाजा शांति योजना के प्रथम चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया है। भारत ने इजरायल-हमास संघर्ष में तत्काल युद्धविराम, सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की अपनी अपील को एक बार फिर दोहराया है। भारत अब तक फिलिस्तीन को लगभग 135 मीट्रिक टन मानवतावादी सहायता भेज चुका है। और यूएनआरडब्ल्यूए को 1.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर का योगदान भी दे चुका है। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। इंडियन यूनियन…

Read More

New delhi news: एमएमपीए से विदेश में पढ़ाई करने वालों की राह हुई आसान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। भारत सरकार विदेश में भारतीय स्टूडेंट्स के हितों और भलाई की सुरक्षा को बहुत प्राथमिकता देती है। सरकार ने पार्टनर देशों के साथ माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट (एमएमपीए) के रूप में इंस्टीट्यूशनल बाइलेटरल कोऑपरेशन किया है। यह एग्रीमेंट भारतीय स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को विदेश जाने में कानूनी मदद देने का फ्रेमवर्क बनाता है, जिससे उनकी सेफ्टी, सिक्योरिटी और वेलफेयर पक्का होता है। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि कई देशों के साथ…

Read More

New delhi news: साइप्रस में भारतीय वारली आर्ट और मधुबनी पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  निकोसिया। साइप्रस में भारतीय उच्चायोग की ओर से 3 दिसंबर को एमबीएस वेल-बीइंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की नायाब झलक देखने को मिली। समारोह में भारत की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) पहल के तहत कई राज्यों के खास उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नागरिक और स्थानीय कलाप्रेमी शामिल हुए, जो भारत की विख्यात वारली आर्ट और मधुबनी पेंटिंग से काफी प्रभावित दिखे। ‘एक जिला-एक उत्पाद’…

Read More

New delhi news: भारतीय दूतावास की सतर्कता से कंबोडिया में फंसे 81 भारतीयों को बचाया गया

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  नोम पेन्ह। भारत के विदेश मंत्रालय और कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से 81 भारतीयों को जॉब स्कैम के चंगुल में से बाहर निकाला है। नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास ने 1 दिसंबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा भारतीय दूतावास आज बावेट से 28 भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों का बहुत शुक्रिया अदा करता है। सभी 28 भारतीयों को जल्द ही वापस लाया जा रहा है। इसके बाद दूतावास ने 2 दिसंबर को अपनी पहली पोस्ट को…

Read More