कोट चौराहा समेत प्रमुख व संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, पुलिस बल को सतर्कता और लगातार निगरानी के निर्देश
धारा लक्ष्य समाचार
जिला संवाददाता शफीक अहमद
सीतापुर। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने कोट चौराहा समेत प्रमुख एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान लगातार निगरानी एवं सतर्कता बनाए रखी जाए। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखने तथा किसी भी स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
