पहलगाम में सेना की वर्दी में पहुंचे थे आतंकी, किया भीषण नरसंहार, जानें कब, क्या हुआ..

श्रीनगर: पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने सरेआम सैलानियों को अपनी गोली का निशाना बनाया। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए 28 पर्यटकों को मौत की नींद सुला दी। इसमें कई घायल भी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहलगाम में कल दोपहर बायसरन घाटी में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। इस दौरान कुछ वादियों का आनंद ले रहे थे तो कुछ रेस्टोरेंट में खा-पी रहे थे। तभी सेना की वर्दी में वहां आतंकी आ पहुंचे और हमला कर दिया। श्रीनगर से करीब 90 किलोमीटर दूरी…

Read More

पहलगाम में चुन चुन कर मारे गए हिन्दू, कलमा और आयत नहीं पढ़ पाए को गोली मार दी

पहलगाम: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिन पर्यटकों की मौत हुई है उनके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इनमें से अधिकतर लोग अपने परिवार के साथ खुशी के लम्हे बनाने टूरिस्ट बनकर पहलगाम गए थे लेकिन आतंकियों ने कायराना हरकत करके इन पर गोलियां बरसा दीं। मृतकों में कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल हैं, जिनकी दो महीने पहले ही ऐशान्या से शादी हुई थी। शुभम द्विवेदी के चचेरे भाई ने बताया कि भाभी ने भाई के गोली लगने की सूचना दी। चचेरे भाई ने कहा कि भाई और भाभी मैगी खा रहे थे कि…

Read More

पहलगाम टेरर अटैक के बाद DGCA ने जारी की एडवाइजरी, एयरलाइंस से कही दो अहम बातें

नई दिल्ली: पुलवामा टेरर अटैक से उपजे हालात के बीच नागरिकड्डयन मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। डीजीसीए ने एयरलाइनों को टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और रद्दीकरण शुल्क माफ करने के संबंध में परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने एडवायजरी के अनुसार- पहलगाम में हुई घटना के बाद, अपने घर लौटने के इच्छुक पर्यटकों की ओर से अप्रत्याशित मांग की गई है। इस संबंध में, एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ती मांग के जवाब में उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें और…

Read More

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, 26 मौतें, हमले में नौसेना और IB अफसरों की भी मौत

नई दिल्लीः 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की शांत बैसरन घाटी आतंक की आग में झुलस गई। इस सुनियोजित आतंकी हमले में अब तक 25 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में न केवल आम नागरिक, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। यह हमला भारत की आंतरिक सुरक्षा और आम जनता दोनों पर एक सीधा और दर्दनाक हमला है। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल: छुट्टियों पर आए युवा नौसेना अधिकारी की मौत…

Read More

पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की समूचे विश्व ने निंदा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल कर हर संभव समर्थन की पेशकश की, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने आभार जताते हुए कहा कि भारत कायराना हरकत करने वालों को नहीं बख्शेगा और उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा करने को प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी को आज सुबह राष्ट्रपति ट्रंप ने कॉल किया और पहलगाम में इस्लामी आतंकवादी हमले के शिकारों के प्रति संवेदना व्यक्त…

Read More

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का सीएम योगी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने उनका हाथ हिलाकर किया स्वागत अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा आगरा शहर, सजाए चौक- चौराहे लखनऊ/आगरा। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए परिवार के साथ आगरा पहुंचे। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं आगरा एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले पर डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की आई प्रतिक्रिया, फ्रांस ने भी जताया दुख

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने पर्यटकों के समूह को निशाना बनाया है। इस जघन्य आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें दो विदेशी और एक स्थानीय नागरिक हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हैं। टूरिस्टों पर हुए हमले को लेकर देशभर में शोक की लहर है। वहीं, इस जघन्य आतंकी हमले पर अन्य देशों के दिग्गज नेताओं ने भी गहरा दुख जताया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शिवम द्विवेदी की भी मौत, आतंकियों ने सिर में गोली मारी

कानपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में यूपी के कानपुर निवासी शिवम द्विवेदी की भी मौत हुई है। आतंकियों ने शिवम के सिर में गोली मारी है। शिवम की शादी बीती 12 फरवरी को हुई थी और वह पत्नी और अन्य 11 लोगों के साथ कश्मीर टूर पर गया था। शिवम जब पहलगाम में पत्नी के साथ घुड़सवारी करके लौट रहा था, उसी समय आतंकियों ने नाम पूछकर उसके सिर में गोली मार दी। इस घटना में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम द्विवेदी कानपुर…

Read More

Unnao News: “उन्नाव में गरजे साक्षी महाराज”, चार बच्चे पैदा करना चाहिए, हिंदुओं को भी तीन नहीं, हिंदुओं पर अत्याचार से सरकार चिंतित

Unnao News: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी पारा चढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक—विपक्ष पर हमला और भाजपा की नीतियों का जोरदार बचाव किया है। उन्नाव लोकसभा क्षेत्र ग़दन खेड़ा स्थित साक्षी धाम पर पत्रकार वार्ता के दौरान साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से सरकार चिंतित है और सुप्रीम कोर्ट से कड़ा निर्णय आने की उम्मीद जताई। अब वक्त आ गया है कि…

Read More

पण्डित हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी से लोगों में रोष

बापू प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन रिहाई की मांग धारा लक्ष्य समाचार (बस्ती मण्डल) संवाददाता अमरमणि मिश्रा बस्ती–पूर्व मंत्री पं० हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी के गिरफ्तारी को लेकर लोगोें में रोष है!मंगलवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में अनेक राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग गांधी कला भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और मौन सत्याग्रह करते हुये पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के रिहाई…

Read More