सारस चौराहे पर कार-बाइक की टक्कर, चालकों में विवाद।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के सारस चौराहे पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच विवाद बढ़ने लगा।

घटना की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित थाने को जानकारी दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।फिलहाल, हादसे में किसी के घायल होने और वाहनों को हुए नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts