घर में घुसकर महिला के परिवार पर हमला, दीपावली पर हत्या की धमकी देने का आरोप।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता रन्नो सोनी ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

इतना ही नहीं, दबंगों के प्रभाव में आकर उसके बेटे अंशू सोनी का ही चालान कर दिया गया। महिला का कहना है कि आरोपितों ने दीपावली के दिन पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी है, जिससे परिवार दहशत में है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, अंशू सोनी सराफा कारोबार करता है। आरोप है कि दबंग उसकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को डराकर भगाते हैं, जिससे उसके कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से उसे दबंगों के आने पर घर का दरवाजा बंद कर लेने की सलाह दी गई

।रन्नो सोनी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब पीड़ित परिवार को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

Related posts