Read More
Category: Barabanki
E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 05 नवम्बर 2026
Embedded:
Read Moreखेलो इंडिया के तहत जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। खेलो इंडिया अभियान के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जनपद के सभी 18 विकासखंडों के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न खेल…
Read Moreकोतवाली गेट के सामने स्कूटी सवार महिला को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शहर के कोतवाली गेट के सामने स्कूटी सवार महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला कोतवाली से अपनी स्कूटी लेकर बाहर निकल रही थी, तभी व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा के चार पहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में महिला चोटिल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टक्कर के बाद वाहन मौके से आगे निकलता दिखाई दे रहा है।गौरतलब है कि इन दिनों यातायात माह…
Read Moreरोजगार मेले में 312 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र।
21 कंपनियों ने लिया प्रतिभाग, 976 युवाओं ने कराया पंजीकरण धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 05 नवम्बर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय रायबरेली की ओर से बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज परिसर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 21 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 976 अभ्यर्थियों ने रोजगार पाने के लिए हिस्सा लिया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 312 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया।…
Read Moreमतदेय स्थलों के संभाजन के बाद जनपद में 2409 मतदेय स्थल एवं 1470 मतदान केंद्र अनुमोदित।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 05 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद रायबरेली जनपद में मतदेय स्थलों और मतदान केंद्रों की नई स्थिति निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत जिले में अब कुल 2409 मतदेय स्थल और 1470 मतदान केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। संभाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या में 42 की कमी आई है, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या में 12 की वृद्धि हुई है।इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला…
Read Moreदेवा मेला की मेगा नाइट में जावेद अली के गीतों पर झूमें दर्शक
एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियों से बांधा समां, लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों ने संगीत प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार की रात्रि आयोजित मेगा नाइट में मशहूर बॉलीवुड गायक जावेद अली ने अपनी शानदार गायकी से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी एक से बढ़कर एक मधुर और सुरीली प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। मंच पर जावेद अली के पहुंचते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों…
Read Moreगुरुकुल सृजन महोत्सव में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, हस्तशिल्प के स्टालों ने मोहा मन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महाराजगंज/रायबरेली। गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी, हलोर में बुधवार को गुरुकुल सृजन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, हुनर और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू सजावट एवं हस्तशिल्प से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं के आकर्षक स्टाल लगाए। इन स्टालों पर बंदनवार, तोरण, हैंडबैग, दीपक, रंगोली, दीपदान, पेंटिंग सहित अनेक आकर्षक हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महोत्सव को देखने और नई जानकारियां हासिल करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज…
Read Moreसमावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मंच पर देश की डिजिटल ताकत का लोहा मनवाया। बैठक के दौरान उन्होंने सुशासन और वित्तीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ (डीपीआई) की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत का डिजिटल मॉडल आज दुनिया के अन्य देशों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण और सबक है, जिसने आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है।…
Read Moreयूएन में पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान
धारा लक्ष्य समाचार पत्र न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की ‘प्रथम समिति’ (निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति) में भारत ने पाकिस्तान और बेलारूस द्वारा समर्थित पारंपरिक हथियारों के क्षेत्रीय नियंत्रण से जुड़े एक मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। केवल भारत और इजरायल ऐसे दो देश रहे, जिन्होंने इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान किया। भारत ने तर्क दिया कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं को क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं किया जा सकता। भारत के विरोध की वजह बताते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम…
Read More