रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर के व्यस्त बस स्टैंड रोड पर सोमवार को जलभराव और बदहाल सड़क व्यवस्था एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। दीवानी कचहरी गेट नंबर-2 के सामने सड़क पर भरे पानी में छिपे गहरे गड्ढे में एक ऑटो रिक्शा अचानक फंस गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11…
Read MoreCategory: Lucknow
आकाशीय बिजली का कहर: नहर किनारे गए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार डीह थाना क्षेत्र के पूरे काली मजरे रोखा निवासी भोला सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे घर से शौच के लिए डीह रजबहा नहर के पास गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली सीधे उसके ऊपर गिर गई।…
Read Moreसंदिग्ध हालात में कार में मिले युवक-युवती, ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सूरजूपुर जाने वाले मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन (UP33J9166) में कुछ युवक और एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। आसपास के ग्रामीणों को शक होने पर वे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख कार में मौजूद कुछ युवक वाहन से उतरकर भाग निकले, जबकि एक युवक और युवती को लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची…
Read Moreसारस चौराहे पर गूंजा आरक्षण का मुद्दा, 69000 शिक्षक भर्ती के विरोध में प्रदर्शन।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों को लेकर सोमवार को सारस चौराहे पर ओबीसी संघ के पदाधिकारियों और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगा और संगठन के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों के सही पालन की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भर्ती में ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को संवैधानिक आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला, जिससे बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं।…
Read Moreफोर्स भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में फोर्स भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय शिव मौर्य पुत्र शिवप्रसाद रोजाना की तरह सोमवार सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। दौड़ पूरी करने के बाद वह प्रेम सिंह की पुलिया के पास सड़क किनारे…
Read Moreबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक रामलाल अकेला, राहत सामग्री बांटकर जाना हालचाल
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली नैय्या नाले में आए उफान से महराजगंज क्षेत्र के कई तटीय गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जलभराव के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार को पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। पूर्व विधायक ने मोन गांव के जियापुर, लालगंज, कोड़रीगंज…
Read Moreयुवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली कस्बे के वार्ड नंबर-6 गांधीनगर निवासी एक युवक द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन किए जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय धर्मेंद्र पेशे से ट्रक चालक है और रक्षाबंधन के अवसर पर घर आया हुआ था। रविवार रात किसी बात को लेकर वह परेशान हो गया। इसी बीच उसने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद…
Read Moreबमाया एवं कोटवाली नदी पुनर्जीवन’ पुस्तक का प्रकाशन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की सराहना
जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और जनभागीदारी का दस्तावेज बनी पुस्तक; भारतीय ज्ञान परंपरा व आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर जोर धारा लक्ष्य समाचार | लखनऊ, 1 सितम्बर।जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित महत्वपूर्ण पुस्तक ‘बमाया एवं कोटवाली नदी पुनर्जीवन’ का प्रकाशन नाटल्स पब्लिकेशन, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। पुस्तक के लेखक जलपुरुष डॉ. राजेन्द्र सिंह, तरुण भारत संघ, राजस्थान तथा संपादक पर्यावरणविद् प्रो. (डॉ.) भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), लखनऊ हैं। पुस्तक में वर्ष 2026 के दौरान बमाया एवं कोटवाली…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 31 अगस्त 2026
E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 30 अगस्त 2026
Embedded:
Read More