पुरानी SIM दोबारा चालू कराई, बैंक खाते से उड़ गए ₹3.26 लाख!

मोबाइल खोने के बाद नंबर हुआ एक्टिव, कुछ ही देर में आने लगे खाते से निकासी के मैसेज। धारा लक्ष्य समाचार पत्र  रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली। मोबाइल फोन खोने के बाद उसी नंबर की सिम दोबारा चालू कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सिम सक्रिय होने के बाद उसके यूको बैंक खाते से करीब 3.26 लाख रुपये अलग-अलग लेनदेन के जरिए निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने के मैसेज लगातार मोबाइल पर पहुंचने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।…

Read More

मुंशीगंज ओवरब्रिज पर भिड़ीं बोलेरो और अर्टिगा, पुलिस लिखी गाड़ी पर गलत दिशा से टक्कर का आरोप।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी, हादसे में दो लोगों के घायल होने का दावा। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसे का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में अर्टिगा कार चालक पुलिस लिखी बोलेरो पर गलत दिशा से आकर टक्कर मारने का आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। बोलेरो का नंबर यूपी 32 एफजी 3998 बताया जा रहा है।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़…

Read More

वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां रायबरेली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रारंभ हुई वडनगर से वाराणसी सेवा के संकल्प से राष्ट्र सेवा के पथ तक की यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बछरावां शिवम मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा के सेवा भाव एवं समर्पण का उत्साहवर्धन कर यात्रा में शामिल कार्यकर्ता बंधुओं का बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही इस सेवा संकल्प यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों को आगामी…

Read More

चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने रविवार को शहर में पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। डिग्री कॉलेज चौराहे के समीप शहीद चौक पर बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को…

Read More

रामनगर-267 में भाजपा की सियासी पिच पर सुशील पटेल लंबरदार ने ठोकी दावेदारी

दो बार ब्लॉक प्रमुख पद के रनर प्रत्याशी रहे सुशील पटेल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और स्नातक एमएलसी के ब्लॉक संयोजक के रूप में हैं सक्रिय रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ /बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद की रामनगर विधानसभा-267 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत नेराकबूलपुर के मूल निवासी सुशील पटेल लंबरदार ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से रामनगर विधानसभा सीट पर विधायक…

Read More

कंप्यूटर प्रमाणपत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, नेहा सिंह आनंद ने बढ़ाया हौसला

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां, रायबरेली। रामपुर बाजार स्थित राजापुर रोड पर आयोजित निःशुल्क कंप्यूटर प्रमाणपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह में भाजपा नेत्री नेहा सिंह आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नेहा सिंह आनंद ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास भी बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न…

Read More

नाबालिग बेटी के अपहरण के बाद समझौते का दबाव, पिता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीखास गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित पिता छविनाथ लोध का आरोप है कि 2 अक्टूबर की सुबह उसकी पुत्री अपनी बड़ी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अमन पासी और नीरज पासी उसे कथित रूप से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया…

Read More

कैर गांव में राशन वितरण में धांधली का खुलासा, कोटेदार पर एफआईआर दर्ज। 

जांच में कार्डधारकों को राशन न देने और निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने की शिकायतें सही मिलीं। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। विकासखंड महराजगंज की ग्राम पंचायत कैर में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता का मामला जांच के बाद सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर की गई जांच में कई कार्डधारकों को राशन नहीं देने तथा कई कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिए जाने की शिकायतें सही पाई गईं। खाद्यान्न के स्टॉक में भारी कमी मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 04 अक्टूबर 2026

dflip id=”30808″][/dflip]

Read More

प्रधानाचार्य परिषद का विद्यालयों में जनसंपर्क, एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन की अपील

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा लालगंज/रायबरेली। मंडलीय प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि पुष्पेंद्र तिवारी, शिवगढ़ के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता तथा बैसवारा इंटर कॉलेज, लालगंज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने महराजगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया।इस दौरान जीजीआईसी बछरावां, गांधी विद्यालय बछरावां, कुर्री सुदौली, राजा जितेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, अटरा इंटर कॉलेज, जीजीआईसी महराजगंज, चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज महराजगंज और जीजीआईसी हलोर समेत कई विद्यालयों में संपर्क किया गया।   जनसंपर्क के दौरान उमेश…

Read More