जाम हटाने को लेकर भिड़े चालक और ट्रैफिक टीएसआई, धक्का-मुक्की में टीएसआई के चेहरे पर आई चोट; सड़क पर लेटकर चालक ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे पर सोमवार को जाम हटाने को लेकर ट्रैफिक टीएसआई और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस दौरान टीएसआई के चेहरे पर चोट के निशान आ गए, वहीं ई-रिक्शा चालक सड़क पर लेटकर पुलिस पर मारपीट का…
Read MoreCategory: Lucknow
E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 12 अक्टूबर 2026
दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रायबरेली पुलिस, खोया मंडी पंडाल का देर रात सीओ सिटी ने किया निरीक्षण।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मद्देनजर रायबरेली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। इसी क्रम में देर रात सीओ सिटी आशीष निगम ने खोया मंडी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खोया मंडी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। पुलिस की गश्त और निगरानी के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ सिटी ने पंडाल में…
Read Moreरायबरेली की पुलिसिंग पर सवालिया निशान, फरियादियों की सुनवाई पर उठे सवाल।
थानों में शिकायतों की अनदेखी और दलालों के दखल के आरोप, उड़वा कांड की जांच हरदोई पुलिस को सौंपे जाने से भी चर्चा तेज। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. यशबीर सिंह के तबादले और रवि कुमार की तैनाती के बाद जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। थानों में फरियादियों की सुनवाई न होने के आरोपों के बीच पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंच रही शिकायतें पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।आरोप है कि…
Read Moreप्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल के मार्गदर्शन में हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की बनी रणनीति
भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, संगठन की मजबूती पर जोर। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शहर स्थित अटल भवन (भाजपा जिला कार्यालय) में आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी करने पर चर्चा हुई।बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप…
Read Moreमिशन शक्ति अभियान के तहत इंदौरा और ओथी में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित
महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज /रायबरेली। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम इंदौरा और ओथी में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को…
Read Moreरायबरेली में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप।
लालगंज बाइपास के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। रायबरेली/लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। भवानीपुर निवासी किशोरी लालती का शव लालगंज बाइपास के निकट क्षत-विक्षत हालत में मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। घर से निकली थी किशोरी, फिर नहीं लौटी मिली…
Read Moreस्वयंभू मां काली मंदिर में चंडी महायज्ञ शुरू, भव्य कलश यात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली लालगंज, रायबरेली। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन लालगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वयंभू मां काली मंदिर में चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा लालगंज मार्केट होते हुए गंगा तट तक पहुंची। मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।मंदिर समिति के आयोजक एवं ग्राम प्रधान जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने बताया कि चंडी महायज्ञ की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। उनके…
Read Moreकराटे खिलाड़ियों ने हासिल की अगली बेल्ट।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन रायबरेली की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन हॉल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने कराटे तकनीक, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन कर अगली बेल्ट हासिल की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम तथा विशिष्ट अतिथि प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) लाइन जितेंद्र बहादुर रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कराटे आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन…
Read Moreअभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में विद्यार्थियों की प्रगति पर मंथन, नृत्य प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में रविवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास, परीक्षा परिणाम, अनुशासन और सर्वांगीण प्रगति पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विचार-विमर्श किया। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की विषयवार उपलब्धियों, उपस्थिति और व्यवहार की जानकारी देते हुए उनकी कमजोरियों को दूर करने के सुझाव दिए। प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका…
Read More