जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली ।हरचंदपुर ब्लॉक स्थित जोहवाशर्की मजरे बच्चा सिंह में ग्रामीणों ने अनूठे तरीके से विरोध जताया है। बच्चा सिंह के पुरवा में आजादी के 75 साल बाद भी पक्की सड़क नहीं बनी है। ग्रामीणों ने कीचड़ और पानी से भरी कच्ची सड़क पर धान की रोपाई कर दी।स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार सड़क निर्माण की मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
उनका आरोप है कि प्रधान और विधायक सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते हैं। गांव की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं देता विरोध प्रदर्शन में विनय, रामपाल, रामचंद्र, रविंद्र यादव और राम प्रताप समेत कई ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने विधायक राहुल लोधी के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने सड़क के जल्द निर्माण की मांग की है।इस मामले में जिम्मेदारअधिकारियों डॉ अंजू रानी वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अर्जित उपाध्याय से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों लोगो ने फोन नहीं उठाया।

