Raybareli UP:समर्थ नारी समर्थ भारत टीम ने नगर मजिस्ट्रेट से की औपचारिक भेंट

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।समर्थ नारी समर्थ भारत रायबरेली जिला अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव द्वारा अपनी टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ नगर मजिस्ट्रेट से औपचारिक भेंट की गई और उन्हें बुके एवं स्मारिका भेंट की गई।जिला अध्यक्ष ने अपने संगठन के बारे में विस्तार से बताया कि हम लोग किस किस तरह लोगों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करते हैं।

और हमारा संगठन गरीब महिलाओं के लिए क्या क्या कर रहा है। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी बातों को बहुत ध्यान पूर्वक सुना और संगठन को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कल्पना श्रीवास्तव, रश्मि पांडे, अमिता सिंह, रचना श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, निशा श्रीवास्तव एवं सुकीर्ति वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts