Raybareli UP:चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आठ शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

बछरावां रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं बछरावां थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 394/2025 धारा 305/ 331(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1.दिनेश उर्फ धन्ना पुत्र रामविलास निवासी थुलेडी थाना बछरावां जनपद रायबरेली, 2. ददई उर्फ रामशरण पुत्र श्री राम निवासी बेलवा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली, 3.संतोष उर्फ अवधेश पुत्र रमेश उर्फ सुंदर निवासी रानीखेड़ा थाना बछरावां जनपद रायबरेली,

4.अजय पुत्र रामविलास निवासी थुलेडी थाना बछरावां जनपद रायबरेली, 5.रिंकू पुत्र कल्लू उर्फ विपत निवासी थुलेडी थाना बछरावां जनपद रायबरेली हाल निवासी बन्नावा थाना बछरावां जनपद रायबरेली, 6.सोनू पुत्र रामकुमार उर्फ कुंवारे निवासी नकटी नाला थाना गदागंज जनपद रायबरेली, 7.रामचंद्र पुत्र सुंदर निवासी बेलवा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली हाल पता सुखई का पुरवा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली, 8.प्रमोद पुत्र रंजीत कुमार निवासी धर्मापुर थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को चोरी की योजना बनाते समय दो अवैध चाकू के साथ थाना क्षेत्र के पलालेश्वर मंदिर ग्राम थुलेडी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना बछरावां पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि उन आठो लोगो ने दिनांक 19 व 20 अगस्त की रात थाना क्षेत्र के हरदोई चौराहे पर देशी शराब के ठेके में चोरी की थी। साथ ही साथ उन्होंने यह बताया कि उन सभी ने मिलकर थाना शिवगढ़, थाना डीह, थाना गुरबक्शगंज में कई जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

साथ ही उन्होंने यह बताया कि चाकू वह अपने पास इसलिए रखते हैं की चोरी की घटना को अंजाम देते समय यदि कोई जाग जाए और हमें पकड़ने का प्रयास करें तो हम हमला करके मौके से भाग सकते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणों में रिंकू के ऊपर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी में दो अभियोग पंजीकृत है, वहीं अभियुक्त अजय के ऊपर थाना बछरावां व शिवगढ़ में शस्त्र अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है।

वहीं अभियुक्त दिनेश के ऊपर थाना बछरावां व थाना गुरबक्शगंज में कुल पांच अभियोग पंजीकृत हैं। वही अभियुक्त ददई के ऊपर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी एवं थाना खंडासा जनपद अयोध्या में कुल 6 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त संतोष के ऊपर थाना बछरावां में एक अभियोग पूर्व से ही पंजीकृत है।

अभियुक्तगणों के पास बरामदगी में 88 पव्वे (देशी शराब विंडीज), 27133 रुपए नगद, दो अदद ट्रांसपोर्ट पास, एक अदद पाइप स्टील, दो अदद चाकू, एक अदद पेचकस, एक अदद प्लास, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक नोजपिन पीली धातु, दो अदद चाभी वोल्ट खोलने वाली, दो अदद टॉर्च , एक अदद सब्बल, एक अदद लोहे की राड, दो अदद आरी ब्लेड तथा दो आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए हैं।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना बछरावां, उप निरीक्षक सचिन शर्मा थाना बछरावां, उप निरीक्षक अभिजीत विश्वकर्मा, थाना बछरावां उप निरीक्षक जीतेश थाना बछरावां, मुख्य आरक्षी बुद्धिलाल थाना बछरावां, मुख्य आरक्षी राजेंद्र वर्मा थाना बछरावां, आरक्षी महताब आलम थाना बछरावां, आरक्षी संत राज यादव थाना बछरावां, आरक्षी विजय यादव थाना बछरावां, आरक्षी सोनू शर्मा थाना बछरावां, आरक्षी अंकित राठौर थाना बछरावां, आरक्षी काशिब अहमद थाना बछरावां की महती भूमिका रही।

Related posts