जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावा रायबरेली। सीएचसी में कार पार्किंग को लेकर हुआ बवाल, बुखार से पीड़ित मरीज के साथ की गई अभद्रता व मारपीट, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, गार्ड को जड़ा थप्पड़। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कार पार्क करने को लेकर मरीज व गार्ड में बहस हो गई।
मरीज का आरोप है कि गार्ड ने उससे मारपीट की है । वही गार्ड का कहना है, कि मरीज के साथ आये लोगो ने उसको थप्पड़ जमाया है। कस्बे के रहने वाले दर्शित मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपनी मां दीप्ति मिश्रा व बहन इवांका मिश्रा को लेकर बुखार की दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचे थे। वह व उनकी बहन वायरल फीवर से पीडित हैं। जहाँ इलाज के बाद घर वापस जाते समय जब वह तीनों अपनी कार के पास पहुंचे।
तभी सीएचसी में तैनात गार्ड अमर प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। और उससे कार खड़ी करने को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर गार्ड ने उसे थप्पड़ जमा दिया। जब उनकी मां दीप्ति मिश्रा बीच बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद वह तीनों अपने घर चले गये। जहां उन्होंने परिजनों से आपबीती कह सुनाई। वही गार्ड अमर प्रताप सिंह का आरोप है कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर जब उसने मना किया। तो उक्त लोगों ने उसको धमकाया है ।
उसके बाद उनके साथियों ने पहुंचकर अस्पताल परिसर में हंगामा काटा। इस दरमियान उसके साथ मारपीट भी की गई । घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जबकि मरीज के तीमारदारों का कहना है। जिस जगह मरीज के साथ गार्ड ने मारपीट की है। वहाँ के कैमरे की भी जांच होनी चाहिए। उक्त पूरे मामले के बीच लगभग 1 घंटे तक डॉक्टरों ने आक्रोशित होकर ओपीडी को बंद कर दिया। मरीज इधर-उधर भटकते रहे।
ओपीडी बंद होने की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां की अधिक्षिका अर्पिता श्रीवास्तव के द्वारा डॉक्टरों एवं अन्य स्टॉप को निर्देशित करते हुए ओपीडी को तुरंत चालू कराया गया। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना होने पाए। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि उक्त मरीज की गाड़ी गलत जगह पर खड़ी थी, पीछे एक एम्बुलेंस थी, जिसमें प्रसूता थी।
फिलहाल दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की जाएगी और मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल घटना की शिकायत तहरीर के माध्यम से गार्ड अमर प्रताप सिंह एवं पीड़िता दीप्ती मिश्रा के द्वारा बछरावा थाने में की गई है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से घटना के तहरीर प्राप्त हुई है, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

