धारा लक्ष्य समाचार
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेजवापुर में बीती रात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। परंतु चोरी करने में असफल रहे अज्ञात चोर सुबह होते ही जब प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे तो टूटा ताला देख कर दंग रह गए।
वही जब प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के अंदर प्रवेश करते ही एनपीईजीसीएल कच्छ में जाकर देखा तो ताला टूटा मिला तो वही प्रधानाध्यापक कक्ष का दरवाजा खुला था प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस सहायता 112 पर सूचना देकर अवगत कराया तो वही तत्पश्चात आईसीटी लैब वह स्मार्ट क्लास एवं किचन चेक किया गया तो सभी सामान सुरक्षित मिला वही संवाददाता द्वारा जब प्रधानाध्यापक से बात की गई।
तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के करीब में शराब की दुकान होने के चलते ऐसी घटनाएं घटित होती रहती हैं अगर विद्यालय से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर शराब की दुकान को स्थापित किया जाए तो चोरियां कम होगी तथा बच्चों में अच्छा प्रभाव पड़ेगा इससे बच्चे दिन प्रतिदिन बिगड़ते ही जा रहे हैं वही जब खाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।

