Raybareli UP:खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए फील्ड पर उतरे अधिकारी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक टीम सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा ने सदर तहसील क्षेत्र के राही ब्लॉक स्थित उत्तरपारा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, खाद गोदाम और खाद की उपलब्धता की गहन जांच की।

उन्होंने समिति के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि खाद की कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts