जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर नानकारी गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया।गांव के 35 वर्षीय ताज मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हसन गूलर के पेड़ पर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने चढ़े थे। इसी दौरान पेड़ से सटी 11 हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस टीम पहुंची, वहीं घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली तार पेड़ों से होकर गुजर रहे हैं, जिस कारण इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

