Raybareli UP: सरेनी ब्लॉक क्षेत्र की जनता ने मूलभूत समस्याओं के समाधान की लगाई गुहार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली के सरेनी ब्लॉक क्षेत्र की जनता ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। वहीं हैंडपंप व पानी की टंकियां वर्षों से खराब पड़ी हैं,

जिससे लोगों को पीने का पानी तक बड़ी मुश्किल से मिल पाता है। सड़कें टूट-फूट कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और रात में प्रकाश व्यवस्था न होने से हादसों का खतरा बढ़ा रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की कमी के चलते मरीजों को कई किलोमीटर दूर इलाज के लिए जाना पड़ता है। युवाओं के लिए रोजगार और खेल-कूद की सुविधाएं भी नहीं हैं,

जिससे उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 60 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे सूचना के अधिकार (RTI) और जनहित याचिका (PIL) के माध्यम से न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Related posts