जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज रायबरेली सात बच्चों की मां के भागने की खबर अभी तक चर्चा में बनी हुई है वहीं एक और महिला के अपने दो बच्चों को छोड़ भागने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दे कार्यवाही की मांग की है। मामला कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव का है। गांव के राम सुफल पुत्र परसादी ने पुलिस को तहरीर दे बताया कि उसकी पत्नी 4 सितंबर की शाम घर छोड़ कर भाग गई।
और साथ में घर के जेवर व नगदी भी ले गई। राम सुफल ने बताया कि वह कमाई के सिलसिले में दिल्ली रहता है । उसकी पत्नी के बछरावा क्षेत्र के देशराज पुत्र अज्ञात से बात करने की जानकारी होने पर उसने सख्ती दिखाई, और मोबाइल सिम तोड़कर फेंक दिया। जिसके बाद वह 4 सितंबर को घर से निकल गई।
राम सुफल ने बताया कि उसके एक 7 वर्ष की पुत्री अंशिका व 5 वर्ष का पुत्र अंश है जिसे वह छोड़कर चली गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस छानबीन कर रही है।

