धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर सभागार में बुधवार को ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय बुधवार को ब्लॉक दिवस आयोजित किया जाता है।
इसी क्रम में आज ब्लॉक परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान तीन शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए बेरोजगार लोगों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया।
ब्लॉक दिवस में एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश यादव, मिथिलेश कुमार, अजीत सिंह और सुनील कुमार मौजूद रहे, जबकि पुन्नपुर ग्राम सभा के ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार अनुपस्थित पाए गए।

