धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व पूर्व सांसद अमेठी स्मृति इरानी ने शारदीय नवरात्र पर अपने एक दिवसीय भ्रमण पर 29 सितम्बर दिन सोमवार को अमेठी आ रही हैं। पूर्व सांसद स्मृति ईरानी क्षेत्र के शक्ति पीठ व देवी मंदिरों में पहुंच कर अमेठी के कल्याण, विकास व खुशहाली के लिए माता रानी की पूजा-अर्चना करेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि दीदी स्मृति ईरानी 29 सितम्बर को दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। वहां से वह सीधे सड़क मार्ग से तिलोई के सिंहपुर स्थित माता अहोरवा भवानी धाम पहुंचेगी और वहां पर पूजा-अर्चना करेंगी।
यहां निकलने के बाद वै माता कालिकन धाम मंदिर संग्रामपुर पहुंच कर वहां पर भी पूजन-अर्चन करेंगी। संग्रामपर से निकलने के बाद दीदी जी मां दुर्गन भवानी गौरीगंज में पूजन अर्चन करने के उपरांत गौरीगंज स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगी। वहां से दीदी जी लखनऊ के लिए निकल जाएंगी। दीदी जी के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

