धारा लक्ष्य समाचार पत्र
जायस/अमेठी। जिले में शासन के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज सब्जी विशेष कर आलूओं की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया जिसके अंतर्गत आज नवीन मंडी स्थल बहादुरपुर मे स्थित आलू के थोक विक्रेता सैफ ट्रेडिंग कंपनी, बाबा प्रीतम शाह आलू कंपनी, राम जी ट्रेडर्स, ऋषि राज सोनकर एंड ब्रदर कंपनी और महाराजा आलू कंपनी का निरीक्षण किया।

उपरोक्त सभी आलू विक्रेताओं के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अद्यतन खाद्य लाइसेंस पाया गया। इसी क्रम में बहादुरपुर स्थित गुरु नानक कोल्ड स्टोरेज मे एकत्रित की गई आलू का भी निरीक्षण किया गया। कोल्ड स्टोरेज संचालक के पास भी खाद्य लाइसेंस पाया गया। 

इसी क्रम में नवीन मंडी स्थल बहादुरपुर जायस स्थित शकील ट्रेडिंग कंपनी का भी निरीक्षण किया गया। जिसके मालिक रिजवान राईन पुत्र हाजी बुद्धू के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत अद्यतन खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। शकील ट्रेडिंग कंपनी में आलू व अन्य सब्जियों का व्यवसाय बिना खाद्य लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है।
जिसके लिए अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। यह सभी कार्यवाहियां सहायक आयुक्त खाद्य सतीश शुक्ला के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर सिद्दीकी के द्वारा की गई।
