Amethi UP: कालिकन धाम पहुंचीं पूर्व सांसद स्मृति ईरानी, विधि-विधान से की पूजा अर्चना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी की पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी दौरे के दौरान संग्रामपुर स्थित प्रसिद्ध कालिकन धाम पहुंचीं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह दोपहर लगभग 2:30 बजे मंदिर मुख्य द्वार पर पहुँचीं, जहाँ पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया।

मंदिर परिसर में प्रवेश करने से संग्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला और प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह उर्फ मुन्ना ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात स्मृति ईरानी माता कालिका के गर्भगृह में पहुंचीं, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना और आरती की। इस अवसर पर कालिकन धाम पीठाधीश्वर श्री महाराज ने पूजा संपन्न कराई और पूर्व केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया।

पूजन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, मैंने माता से प्रार्थना की है कि अमेठी स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहे और यहाँ के लोगों का जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। स्मृति ईरानी के स्वागत व दर्शन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, भाजपा नेता महेश सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदाशिव पांडेय, भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय रज्जू, शैलेंद्र सिंह, दीपक सिंह, राम पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, संग्रामपुर प्रभारी देव प्रकाश पांडेय समेत अनेकों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरक्षा के दृष्टिगत सीओ अमेठी मनोज मिश्रा व थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts