Amethi UP: समाजसेवी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को वितरित किया फल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन माता कालिकन धाम में मुख्य गेट के पास सरैया कनू निवासी समाजसेवी लालता प्रसाद सरोज ने अपने सहयोगियों के साथ दर्शन करके लौट रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं को फल वितरित किया।

कार्यक्रम के आयोजक लालता प्रसाद सरोज ने बताया कि नवरात्रि पर्व के पावन के अवसर पर मां कालिका की कृपा से श्रद्धालुओं को फल वितरण करने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माता रानी की कृपा ऐसे ही मेरे परिवार और सभी श्रद्धालुओं के ऊपर बनी रही है।

Related posts