Amethi UP: डीएम एवं सीडीओ के मार्गदर्शन में अमेठी जनपद की महिलाएँ एन.आर.एल.एम. से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अमेठी जनपद की महिलाएँ आज आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति की दिशा में नई मिसाल कायम कर रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत हथकिला, विकासखण्ड अमेठी की मीना देवी, जो रोशनी स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष हैं, अपने समूह की अन्य दीदियों के साथ हार्षिक व फिनायल निर्माण कार्य कर रही हैं और अपने परिवार एवं समाज की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना रही हैं।

*समूह से जुड़ने से पहले की स्थिति:

मीना देवी का परिवार पहले केवल खेती पर निर्भर था, जिससे आय सीमित और परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझता था। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था।

*समूह से जुड़ने के बाद का परिवर्तन:

एन.आर.एल.एम. से जुड़ने के बाद मीना देवी ने अन्य 10 दीदियों के साथ समूह का गठन किया। समूह की कोषाध्यक्ष के रूप में मीना देवी ने हार्षिक और फिनायल निर्माण का कार्य शुरू किया और इसके साथ ही एजेंसी का कार्य भी संचालित किया। इससे समूह की महिलाओं को स्वरोजगार मिला, आय के नए साधन बने और परिवार की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ।

समूह की उपलब्धि और महत्व:

रोशनी स्वयं सहायता समूह ने न केवल आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, बल्कि गाँव में अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा दी है। यह समूह स्थानीय स्तर पर उत्पादों के निर्माण और विपणन के माध्यम से नारी शक्ति को स्वावलंबी बना रहा है। समूह के माध्यम से महिलाएँ अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर रही हैं और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं।

जिलाधिकारी श्री संजय चौहान (IAS) एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल (IAS) ने कहा कि एन.आर.एल.एम. के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम हैं। रोशनी स्वयं सहायता समूह जैसी कहानियाँ दर्शाती हैं।

कि यदि महिलाओं को अवसर और सही मार्गदर्शन मिले तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन निरंतर यह सुनिश्चित कर रहा है कि स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले और हर महिला आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो।

Related posts