धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के शिक्षा क्षेत्र संग्रामपुर में गतिविधि आधारित शिक्षा का अभियान खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज की गतिविधियां कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय सहजीपुर के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसमें बच्चों ने व्यावहारिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक किया।
सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सूखा कचरा व गीला कचरा के बारे में जागरूक किया गया। इन्हें अलग-अलग करके क्यों इकट्ठा करना चाहिए गतिविधि के द्वारा बच्चों ने जाना। इस गतिविधि में कायनात शिवांगी, निष्ठा, महेर, अमन आदि बच्चे प्रतिभागी रहे।
दूसरी गतिविधि में बच्चों के द्वारा बस के यात्रियों की भूमिका निभाते हुए नैतिक मूल्यों के बारे में समझा और यह सीखा गया कि कैसे हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस गतिविधि में वैष्णवी, आंशिक, निष्ठा आदि बच्चों ने भूमिका निभाई। बाल अधिकारों के बारे जागरूकता के लिए कुछ बच्चों ने बहुत ही सुंदर नाटक की प्रस्तुति की जिसमें रौनक, सेजल, अवंतिका, रिया और रेहान ने अभिनय किया।
अंत में यात्रा सुरक्षा के लिए “हेलमेट बचा सकता है, इंसानियत जगा सकता है, नामक गतिविधि प्रस्तुत की जिसमें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का महत्व दर्शाया गया। इस गतिविधि में अमर, अमन, युवराज, सानवी, सेजल आदि बच्चों ने प्रतिभा किया। इन बच्चों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दिशा यादव, शिक्षक अच्छे लाल वर्मा तथा मालती देवी ने उक्त गतिविधियों हेतु मार्गदर्शित किया।

