Barabanki UP: थाना लोनी कटरा पुलिस का जौरास मेला के आखिरी दिन पर किया गया भव्य स्वागत

 रिपोर्ट सुधीर शर्मा बाराबंकी

त्रिवेदीगंज बाराबंकी थाना लोनी कटरा स्थित जौरास गांव में दशहरा मेले का समापन रावण दहन के साथ हुआ। रामजानकी कुटिया पर आयोजित रामलीला में रावण वध कार्यक्रम के बाद रावण का पुतला फूंका गया, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मेला प्रबंधक गुरुदीन विश्वकर्मा उप प्रबंधक प्रवेश वर्मा अध्यक्ष अमरेंद्र वर्मा संरक्षक रामसनेही आर्य उपाध्यक्ष राम चंद्र विश्वकर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचंद कश्यप निवेदक अहमद मिया संगठन मंत्री आशीष अवस्थी श्रवण कुमार वर्मा राहुल बिक्री फील्ड सभी लोगों ने मिलकर पूरे स्टाफ का फूल मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध ब्रह्मास्त्र से किया था। राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध के दौरान, रावण की नाभि में अमृत कुंड होने के कारण वह बार-बार जीवित हो जाता था। तब विभीषण ने भगवान राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है, जिसे नष्ट करने के लिए आग्नेय अस्त्र का प्रयोग आवश्यक है।

इसके बाद, भगवान राम ने आग्नेय अस्त्र का प्रयोग कर रावण की नाभि का अमृत सुखाया और अंततः ब्रह्मास्त्र से उसका वध किया। रावण के वधोपरांत, भगवान राम ने लंका का राज्य विभीषण को सौंपा और माता सीता को मुक्त कराया।

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी समीर सिंह और थानाध्यक्ष लोनी कटरा अभय मौर्या ने कहा जो सही होगा वह सही किया जाएगा और जौरास गांव की जनता एवं मेला कमेटी को धन्यवाद दिया और कहा हमारी कहीं भी किसी को जरूरत पड़े हम तुरंत सेवा में हाजिर हैं इस अवसर पर स्टाफ संजय कुमार यादव चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादवबिंद्रेश यादव कांस्टेबल राजीव कुमार पूरे पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

Related posts