धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामघाट ठेंगहा में आयोजित मेले में 33 केवी उपकेंद्र की ओर से श्रद्धालुओं और मेलार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कमलेश कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता यशवंत सिंह सहित उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने मिलकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान उपकेंद्र कर्मियों ने भक्तों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए ऊर्जा विभाग की जनसेवा प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया।

