ब्यूरो रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी
अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखा (अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये) बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अपराधियों के धर पकड़ व आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। कि विशेषरगंज कस्बे में रामगढ़ रोड पर एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से पटाखों को बेचनें हेतु रखे हुए है।
उक्त सूचना के अनुसार बताये गए स्थान से पुलिस टीम द्वारा दीपक पुत्र स्वर्गीय यज्ञ नरायन निवासी ग्राम कस्बा विशेषरगंज थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 3 बोरी में विभिन्न अवैध पटाखों को बरामद किया गया। 
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना संग्रामपुर पर मु0अ0सं0 197/25 धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 रूपये है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में अखिलेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, उप निरीक्षक राम प्रकाश,
हेड कांस्टेबल जंगबहादुर यादव,
कांस्टेबल श्रीश चंद्र व कांस्टेबल मुकेश मौर्या थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी शामिल हैं।

