Amethi UP: आईटीआई प्रवेश की तिथि 17 अक्टूबर तक बढ़ी, अभ्यर्थियों को मिला अंतिम अवसर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि प्रवेश सत्र 2025 के लिए चतुर्थ सूची हेतु अब तक चयनित न हुए अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे समस्त अभ्यर्थी जिनका चयन किसी भी सूची में नहीं हुआ है, वे अपने आवेदन पत्र एवं समस्त मूल अभिलेखों के साथ जनपद के राजकीय अथवा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रवेश की तिथि को पुनरीक्षित करते हुए अब 17 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि तक संबंधित संस्थानों में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

Related posts