धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी, नलिन राज ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने बताया कि संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा लॉक करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025, विश्वविद्यालयों/एफ़िलिएटेड संस्थाओं द्वारा सत्यापन 14 अक्टूबर 2025, तथा छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन, संशोधन व अंतिम सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2025 तय की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था स्तर पर आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि 7 नवम्बर 2025, त्रुटिपूर्ण आवेदन के सुधार की अंतिम तिथि 12 नवम्बर 2025, और जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करने की तिथि 25 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
जिन छात्रों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है (Result Not Yet Declared) वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। Promoted with marks विद्यार्थी केवल परीक्षा में सम्मिलित होने की स्थिति में पात्र होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि सभी संस्थान एवं छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय से प्राप्त हो सके।
