Amethi UP: उच्च प्राथमिक विद्यालय तिहैतनपुर में संपन्न हुई प्रभावशाली शैक्षिक गतिविधियां

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी के विकास खण्ड क्षेत्र संग्रामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिहैतनपुर में विभिन्न शैक्षिक और अन्य गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यालय की बच्चों ने दहेज प्रथा पर बहुत ही मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में सचिन, वैशाली,कृष्ण कुमार,शुभी,सान्वी और अनामिका ने अभिनय किया। तत्पश्चात विद्यालय में गठित यूथ एवं इको क्लब द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय में साफ सफाई की गई। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रेरणा से विज्ञान के कई मॉडल का निर्माण भी किया गया। विभिन्न तरह के मॉडल जैसे जागृत ज्वालामुखी,सौरमंडल ,स्मार्ट होम ,जल शुद्धिकरण यंत्र,खारे पानी की विशेषता आदि बनाए गए और उनका प्रस्तुतीकरण भी छात्रों के द्वारा किया गया। मॉडल निर्माण में अंजनी सिंह, नंदिनी,अनन्या,शालिनी,नितिन,सुजल सत्यम,राहुल आदि ने अपना योगदान दिया। छात्र अंजनी सिंह द्वारा साउंड गन (ध्वनि यंत्र) का प्रदर्शन भी किया गया।

अंत में छात्रों द्वारा मानवश्रृंखला का निर्माण करते हुए पिरामिड का निर्माण किया गया। जिसमें अंजनी,सुजल,सिद्धार्थ, कृष्ण कुमार,राहुल,आकाश करन,अंश,सचिन आदि ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर त्रिपाठी एवं सहायक अध्यापक सूर्य प्रकाश मिश्रा,रजनीश द्विवेदी एवं धर्मराज सिंह ने गतिविधियों में बच्चों का मार्गदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

Related posts