Amethi UP: शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ ही बच्चों ने बनाये मिट्टी के खिलौने

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर के प्राथमिक विद्यालय राघीपुर खरेथू में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र के निर्देशन एवं संकुल शिक्षक आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन में प्रधानाध्यापक नीरज पांडेय के द्वारा रोचक शैक्षिक गतिविधि प्रस्तुति के क्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में विभिन्न तथ्यों को रोचक ढंग से सीखा। सर्वप्रथम बच्चों ने हस्तशिल्प के अंतर्गत स्वयं मिट्टी के खिलौने, बर्तन, मॉडल एवं प्रतिमाएं आदि बनाकर प्रस्तुत किया।

वैष्णवी सिंह कक्षा 5 के द्वारा अंग्रेजी की क्रियाओं का मनोरंजक प्रदर्शन किया गया। अर्पण वर्मा कक्षा 3 के द्वारा हुआ सवेरा चिड़िया बोली कविता का हाव भाव के साथ प्रस्तुतीकरण किया गया। इसी तरह सब्जियों के प्रकार व छोटा बड़ा आदि पर भी गतिविधियां कराई गई।

प्रधानाध्यापक के द्वारा गणित किट के माध्यम से बच्चों को विभिन्न पहलुओं का ज्ञान कराया गया। जिसमें इकाई दहाई, मुद्रा का ज्ञान, ठोस आकृतियों का ज्ञान आदि कराया गया। रुद्र प्रताप, सोनाक्षी, सिद्धार्थ, प्रियांशी, कुशल आदि बच्चों ने आनंददायी मकड़ी दौड़ में भाग लिया। उक्त गतिविधियों में प्रधानाध्यापक के साथ शिक्षामित्र लाल जी यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम यादव का सहयोग रहा।

Related posts