Amethi UP: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बना, आरसीसी सेंटर आबादी से दूर ग्रामीणों को हो रही हैं परेशानी

इस भवन के अंदर ही एक सार्वजानिक शौचालय बनाया गया है, जोकि हमेशा बंद रहता है और जर्जर भी हो चुका है।

भेंटुआ/अमेठी। जिले के विकास खण्ड क्षेत्र के हारीपुर ग्रामसभा हारीपुर में ठोस प्रबंधन कचरा संसाधन केंद्र(आरसीसी सेंटर) गांव से दूर बने होने के कारण किसी भी प्रकार से ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आता है। इस केंद्र का निर्माण कार्य 2023 में हुआ था।

इसके केंद्र भवन में एक सार्वजानिक शौचालय भी बनाया गया है। जिसमें हमेशा ताला लगा रहता है, जिससे उसका भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। पानी निकास की पाइप भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, ढक्कन भी अव्यवस्थित तरीके से पड़ा है।

ग्रामीण शिवपाल, मंगल, मनोज, महेश और अन्य गांव वालों ने बताया कि जब से ये बना है तब से आज तक इसका उपयोग नहीं किया गया है। और इसमें हमेशा ताला लगा रहता है।

लाखों रुपए की लागत से बना ये आरसीसी सेंटर सरकार की मंशाओ पर पानी फेरते नजर आ रहा है। अब स्थिति ये बनी हुई है कि कभी कभार सफाई कर्मचारी कचरे को लेकर आ जाते है, नहीं तो कोई ग्रामीण इस आरसीसी केंद्र भवन के पास तक नहीं जाता है।

Related posts