धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। टिकरी गांव में चल रहे सीताराम नाम संकीर्तन एवं रासलीला में क्षेत्र के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी हो रही है। कथा सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। रविवार को टिकरी गांव में चल रहे सीताराम नाम संकीर्तन में कथा वाचक बाबा जगन्नाथ दास जी महाराज ने कथा में बाल रूप भगवान राम की शिक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि “गुरु गृह पढ़न गए रघुराई,अल्प काल विद्या सब पाई”। भगवान राम ने बहुत कम समय में ही सारी विद्याएं सीखकर निपुण हो गए। कथा वाचक ने बताया कि विद्या ग्रहण करने के दौरान ही भगवान राम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा लेकर अनेकों राक्षसों का विनाश कर दिया।


बताया कि यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षसों से पूरा वन सुरक्षित हो गया। कथा सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। वहीं वृन्दावन से आए कलाकारों के द्वारा रात में चल रही रासलीला को भी लोग देख रहे हैं। आयोजक मंडल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में इस धार्मिक कार्य को लेकर उत्साह है। इस मौके पर कमलेश सिंह, नरेंद्र सिंह,हरिकेश सिंह , रोहित, रब्लू , दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान साधू सिंह, प्रमोद सिंह, आनंद भवन,बृजलाल, रंजीत तिवारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
