Amethi UP : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया एम एल सी गोविंद नारायण शुक्ल का जन्मदिन।

 

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं (एमएलसी) गोविंद नारायण शुक्ला (राजा बाबू) के जन्मदिन पर संग्रामपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में मां कालिकन धाम में उनके उज्जवल भविष्य और स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रसाद वितरण कर मन्नत मांगी गई।

वही मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला व निवर्तमान मंडल प्रभारी चंद्रकेश यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बड़े ही धूमधाम से उनके जन्मदिन को मनाया।

इस मौके पर मंडल प्रभारी चन्द्रकेश यादव, वरिष्ठ नेता शंभूनाथ पांडेय, आलोक तिवारी, अंगद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts