Amethi UP : अमेठी का नाम किया रोशन : आदर्श पांडेय ने यूपीएससी परीक्षा में पाई 28वीं रैंक

 

संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जनपद के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सोनारी कनू निवासी चंद्रभान पांडेय (अमीन) के सुपुत्र आदर्श पांडेय ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) में 28वीं रैंक हासिल कर जनपद और क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

आदर्श पांडेय की इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे अमेठी जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर आदर्श पांडेय और उनके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

यह उपलब्धि अमेठी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि परिश्रम, लगन और संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related posts