संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर के टीकर माफी चौकी क्षेत्र के जोगा अम्मरपुर मे आपातकालीन सेवा के लिए जा रहे डायल 112 के सिपाही नितिन कुमार सिंह की बाइक फिसलने से गिर गए। जिससे उनके शरीर में गहरी चोटे आई उनके बाएं हाथ की हड्डियां टूटी बताई जा रही है।

घायल सिपाही को चौकी टीकरमाफी के पुलिस वाहन (जीप) से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। अस्पताल में पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इलाज कक्ष ले जाकर इलाज किया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह ने बताया कि डायल 112 के बाइक सिपाही क्षेत्र के अम्मरपुर बाजार के पास फिसल कर गिर गये जिसका नाम नितिन कुमार सिंह है वह आज 112 फोन करने के बाद आपातकालीन सेवा पहुंचाने के लिए क्षेत्र के अम्मरपुर आया था। बरसात होने के कारण सड़क पर उनकी बाइक फिसल गई।
जिसके कारण सिपाही नितिन घायल हो गये चोटिल सिपाही को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां पर उनको प्राथमिक ईलाज के बाद रेफर कर दिया गया।
