धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भेटुआ/अमेठी। विकास खण्ड भेटुआ क्षेत्र में बीते सप्ताह से टिकरी गांव के मां दुर्गा देवी धाम पर चल रही रासलीला एवं प्रवचन संकीर्तन के उपरान्त रविवार शाम बाल भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बाल भोज में आसपास के गांवों के बच्चों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।


आयोजक कमलेश सिंह, दिनेश सिंह, नरेन्द्र सिंह के साथ तमाम लोगों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से लोगों में आपसी सद्भाव, प्रेम, सहकार की भावना बढ़ी है। बताया कि आने वाले समय में भी इस तरह का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस मौके पर क्षेत्र के राम भवन सिंह, संगम सिंह, सुभाष सिंह, जगदीश सिंह संतोष सिंह, नरेंद्र सिंह, राम सूरत, हरिकेश, दया राम, बंटी सिंह, बाबा रमेशा नन्द जी महराज, सत्यम के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने अपना सहयोग किया।
