Amethi UP : अमेठी के प्रमोद यादव ने बढ़ाया जिले का मान, बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। अमेठी जनपद के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा ढकशाही, नैनहा बर्तली के निवासी प्रमोद यादव ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रमोद की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रमोद यादव की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही पास के सरकारी विद्यालय से हुई। 11वीं कक्षा में ही अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने सीए बनने का लक्ष्य तय कर लिया था।

इसके बाद प्रमोद ने दिल्ली में रहकर उच्च स्तर की तैयारी की और अनुभवी शिक्षकों के निर्देशन में पढ़ाई के साथ-साथ जरूरी प्रैक्टिकल अनुभव भी हासिल किया।

प्रमोद यादव का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे स्कूल के शिक्षकों, मार्गदर्शकों, परिवार और माता-पिता का पूरा सहयोग रहा।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार के समर्थन को दिया है। प्रमोद की माता गृहिणी हैं, जबकि पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं।

प्रमोद की सफलता से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा अमेठी जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने साबित किया है कि मजबूत इच्छा शक्ति और लगातार प्रयास के बल पर किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।

Related posts