Amethi UP : मधुपुर खदरी का सामुदायिक शौचालय बना घर, ग्रामीणों को नही मिल पा रहा लाभ

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र में इस समय प्रशासन की लापरवाही के कारण लाखों की लागत से गांव को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बनाए गए सरकारी भवनों का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

इसी क्रम में अगर देखा जाए तो ग्राम सभा मधुपुर खदरी का सामुदायिक शौचालय है जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपने रहने खाने व बकरी पालन आदि की व्यवस्था कर ली गई है।

जिसके कारण ग्रामीण खेतों में शौच करने के लिए जाते हैं, क्योंकि उन लोगों को सामुदायिक शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की सह पर ही सामुदायिक शौचालय में ग्रामीण निवास कर रहा है।

फिलहाल संग्रामपुर क्षेत्र में कई सामुदायिक शौचालय और आरसीसी सेंटर ऐसे है जहां पर ग्रामीण उसे घर बनाकर निवास कर रहे हैं।

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर इसकी जांच कराई जाएगी।

फिलहाल क्या इसका मुख्य कारण सहायक विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारियों का अपने कार्य के प्रति विमुख होना है?

Related posts