धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के खेदा से जगदम्बा पेट्रोल पंप तक जाने वाले रास्ते से बनाया गया इटौरी सम्पर्क मार्ग पर मालती नदी के समीप कच्चे मार्ग पर घटिया सामाग्री से बनाई गई पुलिया टूटने से मार्ग पर गड्ढा हो गया।
जिससे यह कच्चे मार्ग पर बना गड्ढा दुर्घटना को दावत दे रहा है। चाय विक्रेता ने बताया कि पंचायत निधि से कच्ची सड़क बनाई जा रही थी सड़क सुरक्षित रहे और पानी निकासी हो सके यह देखते हुए पानी निकासी की पुलिया डाली गई।
लेकिन पुलिया निर्माण की सामाग्री ठीक न होने के कारण जल्द ही पुलिया टूट गई और सड़क पर खतरनाक गड्ढा हो गया। जिससे रात्रि में आने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।
ग्रामीण शंकरलाल का कहना है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत करा देनी चाहिए नहीं तो कोहरा का समय आ रहा है भारी दुर्घटना हो सकती है।
लाल तिवारी का कहना है राहगीरों के लिए यह रास्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है जल्द ही इस पर नई पुलिया पड़नी चाहिए और रास्ते की मरम्मत होनी चाहिए।

