Amethi UP : हृदय विदारक घटना : पत्नी की मौत के कुछ ही घंटे बाद पति ने भी तोड़ा दम, साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जायस/अमेठी। जिले के जायस कस्बे में एक हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मोहल्ला निखई निवासी 22 वर्षीय आकाश और उनकी पत्नी 20 वर्षीय ज्योति की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

पत्नी की मौत के कुछ ही घंटों बाद पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों की अर्थी एक साथ उठी।

दरअसल जानकारी के अनुसार, ज्योति आठ माह की गर्भवती थीं। मंगलवार दोपहर उसे प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजन उसे संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर, गौरीगंज में भर्ती कराया। देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे एम्स रायबरेली रेफर किया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की मौत की खबर सुनकर आकाश सदमे में चले गए। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक के पिता सत्य प्रकाश ने बताया कि आकाश अपनी पत्नी के बिना खुद को संभाल नहीं पाए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां तारावती का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

Related posts