धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी।
विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र की अस्थायी गौशालाओं में संरक्षित गौवंश सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन गौवंशो की मौत की खबरें सामने आ रही हैं।

लेकिन तब ही मामला सुर्खियों में आता है जब किसी मृत गौवंश का फोटो या वीडियो वायरल हो जाता है।
इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम सभा सरैया कनू स्थित अस्थाई गौशाला में एक मृत गौवंश कई घंटों तक पड़ी रही।
मृत गौवंश के आसपास कौए और कुत्ते मंडराते नजर आए। किसी ग्रामीण ने यह दृश्य देखकर वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेजा, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

सूचना मिलते ही यह मामला जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में पहुंचा। दोनों अधिकारियों ने घटना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संग्रामपुर क्षेत्र की अधिकांश गौशालाओं की स्थिति बेहद दयनीय है। पर्याप्त चारा, पानी और देखरेख न होने से लगातार गायों की मृत्यु हो रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गौशालाओं की नियमित निगरानी की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
