Lucknow UP: स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ में रोटरैक्ट क्लब स्थापना के माध्यम से भावी वर्कफोर्स विकसित करने हेतु समारोह का आयोजन

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), लखनऊ में 8 नवम्बर 2025 को रोटरी क्लब स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन नेतृत्व, सेवा और सामुदायिक सहभागिता की भावना का उत्सव था, जिसमें विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित रोटेरियनस, श्री गणेश अग्रवाल, अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ, श्री विभोर अग्रवाल, सचिव रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ, श्री के.के. श्रीवास्तव, पी.डी.जी.-रोटरी क्लब ऑफ बाराबंकी, पी.डी.जी.श्री सी.पी. अग्रवाल, रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ, रोटेरियन श्री अशोक टंडन, रोटेरियन श्री नरेश अग्रवाल, एवं क्षेत्रीय सचिव रोटेरियन श्रीमती भारती गुप्ता उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य अतिथियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी संबोधन ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत रूप से बैज व प्रमाणपत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई कि वे क्लब की सफलता हेतु निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

बी.टेक तृतीय वर्ष के छात्र श्री पीयूष गिरी को क्लब अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि बी.टेक द्वितीय वर्ष के छात्र श्री ओम राय ने सचिव पद का दायित्व संभाला। इनके साथ 36 अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी रोटरैक्ट क्लब, एसएमएस लखनऊ के आदर्शों और उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुख उपस्थितगणों में प्रो. (डॉ.) आशीष भटनागर, निदेशक, एसएमएस लखनऊ, प्रो. (डॉ.) बी.आर. सिंह, निदेशक जनरल (टेक.), प्रो. (डॉ.) धर्मेन्द्र सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर, प्रो. (डॉ.) पी.के. सिंह, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) तथा डॉ. पुष्पांजलि सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर एवं कार्यक्रम समन्वयक सहित अनेक संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएमएस लखनऊ श्री शरद सिंह जी ने कहा कि “हम सदैव ऐसे व्यक्तित्वों का निर्माण करने में विश्वास रखते हैं जो न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करें, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के सहयोग व सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

रोटरी इंटरनेशनल एक वैश्विक मानवतावादी संगठन है जिसकी स्थापना 1905 में अमेरिका के शिकागो शहर में पॉल पी. हैरिस द्वारा की गई थी। यह दुनिया के सबसे पुराने और बड़े सेवा संगठनों में से एक है, जो व्यापार और पेशेवर नेताओं को एकजुट करता है ताकि वे सामुदायिक सेवा प्रदान कर सकें, ईमानदारी को बढ़ावा दें, और विश्वभर में सद्भाव, शांति एवं आपसी समझ को प्रोत्साहित करें।

Related posts