Sitapur Uttar Pradesh: जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायत — शिक्षा व निर्माण कार्यों की समीक्षा

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, समयबद्ध निर्माण और जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के दिए निर्देश

सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद की रिपोर्ट

सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराया जाए और सभी प्रकार के भुगतान समय से सुनिश्चित हों। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।


डीसी निर्माण व खंड शिक्षा अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने और धीमी प्रगति वाले कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जर्जर भवनों के एक माह में ध्वस्तीकरण, डीबीटी धनराशि समय से उपलब्ध कराने और छात्रों के आधार कार्ड शीघ्र बनवाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने पीएम श्री योजना, ऑपरेशन कायाकल्प और बाउंड्रीवाल निर्माण के कार्यों को जल्द पूर्ण कराने पर जोर दिया। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नियमित निरीक्षण एवं उपस्थिति सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, सीएमओ डॉ0 सुरेश कुमार, डीबीएसए अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts