धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों के द्वारा 14/15 नवंबर 2025 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 15 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में थाना मोहनगंज पुलिस ने सबसे अधिक 6 वारंटी अभियुक्तों—संतराम, बुधराम, श्यामलाल, दिनेश, बलकरन सिंह और रामगोपाल—को गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में थाना बाजारशुक्ल पुलिस ने धारा 147, 323, 504 के दो वांछित अभियुक्त रामगनेश और रमेश को पकड़ा। थाना मुंशीगंज पुलिस ने धारा 363, 366 में वांछित कुलदीप यादव को, तथा थाना जामो पुलिस ने धारा 323, 324, 504 में नामजद वारंटी कल्लू को गिरफ्तार किया।
थाना संग्रामपुर पुलिस ने धारा 323, 324, 336, 352, 504, 506 में वांछित केवला देवी को, जबकि थाना पीपरपुर पुलिस ने धारा 279, 304A के वारंटी कुंवर रजत सिंह को गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने धारा 323, 504, 506 के वांछित राजेश को पकड़ा। थाना जगदीशपुर पुलिस ने धारा 379, 411, 413 में वांछित सूरज कुमार यादव को तथा थाना शिवरतनगंज पुलिस ने धारा 323, 504, 506 के वारंटी दिनेश को गिरफ्तार किया।
अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख का स्पष्ट संदेश देती है और जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

